..................... Bipasha loses endorsement due to complexion | बिपाशा सेक्सी तो है लेकिन सांवली भी - Hindi Filmibeat

बिपाशा सेक्सी तो है लेकिन सांवली भी

By Staff

Bipasha Basu
हाल ही में बिपाशा बासु को एक ज्वेलेरी का एड ऑफर किया गया था. बिप्स तो जल्दी से राज़ी हो गयीं लेकिन एड कंपनी ने ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. इसकी वजह बिपाशा का सांवला होना बताया जा रहा है.

कंपनी का कहना है कि बिपाशा सेक्सी तो है लेकिन सांवली भी है और हमे अपने आभूषणों के लिए कोई गोरी चिट्टी लड़की ही चाहिए. इसलिए कंपनी ने बिपाशा की जगह करिश्मा कपूर को ले लिया है. करिश्मा ने इस एड की शूटिंग भी पूरी कर ली है और कंपनी वाले इस एड से बहुत खुश भी हैं.

इस वाक़ये से बिप्स बहुत उदास है. उनका कहना है कि ये लोग आज भी पुराने खायालातों के हैं. जहाँ सारी दुनिया ने बिपाशा को इतने प्यार से अपनाया है वहीं ये लोग इस तरह का भेद-भाव रखते हैं. इस पर कंपनी का कहना है कि बिपाशा की सेक्सी इमेज के कारण उसे भारतीय नारी के रूप में नहीं अपनाया जाएगा. और इससे ज्वेलेरी की बिक्री पर फर्क पड़ सकता है.

कारण चाहे जो भी हो लेकिन बिपाशा का नुकसान करिश्मा का फायदा बन गया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X