..................... Bipasha's Knees are aching | बिपाशा के दुखने लगे घुटने - Hindi Filmibeat

बिपाशा के दुखने लगे घुटने

By Staff

Bipasha Basu
बिपाशा बासू न सिर्फ सैक्सी और प्रतिभाशाली अभिनेत्री है बल्कि अपने काम के प्रति भी वह पूरी तरह से गंभीर रहती है। साथ ही वह अपने फिटनेस के प्रति भी पूरी तरह जागरुक रहती है। वह फिट रहने के लिए दस किमी. तक दौड़ लगाती है लेकिन जरुरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने का नतीजा यह निकला कि उसका घुटना ही दर्द करने लगा।

बिपाशा यशराज की फिल्म बचना ए हसीनो कर रही है। इस फिल्म में उसके साथ दो हीरोइन और हैं और हीरो रणवीर कपूर है। इस फिल्म के एक डांस गाने की शूटिंग की जा रही थी जिसे कोरियोग्राफर अहमद खान निर्देशित कर रहे हैं। इसके लिए भव्य सेट लगाया गया और बिपासा को दस लड़कों और तीस लड़कियों के साथ डांस करना था।

जैसे ही डांस शुरु हुआ, वैसे ही बिपाशा के घुटनों में दर्द शुरु हो गया और वह बराबर न तो डांस कर पा रही थी और न ही कदमताल मिला पा रही थी। इसके बाद बिपासा के घुटने के इलाज के लिये डाक्टर को सेट पर ही बुलाया गया। और चार दिन तक जब तक कि शूटिंग समाप्त नहीं हुई, वह डाक्टर से इलाज करवाती रही और शूटिंग करती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X