बिपाशा को चढा एन्जिलिना का चस्का
जैसे हॉलीवुड में एन्जिलिना जोली गाती फ़िर रही हैं कि उन्हें सेक्सी सीन देना पसंद है वहीं अब बॉलीवुड में उनके नक्शे कदम पर चलने वाले तैय्यार हैं. और वो है हमारी इंडस्ट्री की बंगाली बाला बिपाशा बासु.
बिपाशा ने हाल ही में सैफ अली खान के साथ रेस फ़िल्म के लिए अंतरंग दृश्य दिया हैं जो इस से पहले उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ जिस्म में दिए थे.
इन सेक्सी सीन को लेकर बिपाशा का कहना है कि उन्हें बिल्कुल भी अजीब नहीं लगा क्यूंकि सैफ उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनके साथ बिपाशा बहुत ही फ्री महसूस करती हैं.
सम्हल कर रहिये बिपाशा, अभी-अभी आपका और जॉन का रिश्ता सुधरना शुरू हुआ है और आप फ़िर से इसे बिगाड़ने पर तुली हुई है.
उल्लेखनीय है कि बिपाशा और जॉन के बीच में दरार सैफ की वजह से ही आई थी.


Click it and Unblock the Notifications