सरकार राज से नाखुश अमिताभ

लेकिन बताया जाता है कि अमिताभ इस फिल्म के क्लाइमेक्स यानि कि अंत से बेहद दुखी और रामू से क्रोधित हो रखे हैं. अमिताभ को लग रहा है कि कहीं इस फिल्म की दुर्गति भी रागोव के शोले जैसी न हो जाये. उन्होंने रामू को सलाह दी है कि फिल्म के क्लाइमेक्स की दुबारा शूटिंग की जाये. लेकिन रामू हैं कि इसकी दुबारा शूटिंग करने के पक्ष में बिल्कुल नहीं हैं.
दरअसल अमिताभ को न तो अपना और न ही फिल्म के फ्लाफ होने का डर है. डर उन्हें इस बात का लग रहा है कि इससे उनके बेटे अभिषेक के कैरियर पर बुरा असर पड सकता है. यह फिल्म अभिषेक के लिए काफी महत्वपूर्ण है. लेकिन रामू को अपने पर पूरा विश्वास है कि वह जनता को बेहतरीन फिल्म परोसने जा रहे हैं.
अमिताभ की चिंता भी अपनी जगह जायज है, आखिर अभिषेक के भविष्य का सवाल है.


Click it and Unblock the Notifications