..................... Bhoothnath Aladdin is my gift | 'भूतनाथ' और 'अलादीन' मेरा उपहार है - Hindi Filmibeat

'भूतनाथ' और 'अलादीन' मेरा उपहार है

By Staff

Amitabh Bachchan
सन 1979 में फिल्म 'मिस्टर नटवरलाल' में बच्चों के लिए 'मेरे पास आओ..' गाने वाले बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन मानते हैं कि एक बार फिर अपने चाहने वाले बच्चों से खुद को जोड़ने का यह उपयुक्त समय है।
'नि:शब्द' और 'चीनी कम' जैसी दो युवा प्रेम पर आधारित फिल्में बनाने के बाद अमिताभ 'भूतनाथ' और 'अलादीन' के जरिए अपने नन्हे मुन्ने चाहने वालों से जुड़ने को तैयार हैं।

बच्चों के चहेते अमिताभ ने बताया, "फिल्म 'झूम बराबर झूम' में जैक स्पैरो का मेरा हुलिया 'पिरैट्स ऑफ द कैरिबीयन' के जॉनी डेप से प्रभावित था।"

बिग बी ने आगे कहा, "मुझे खुशी है कि जैक स्पैरो का हुलिया अपनाने के लिए मुझे कुछ खास मेहनत नहीं करनी पड़ी।"

अमिताभ ने कहा, "दाढ़ी मेरी अपनी थी और शूटिंग से थोड़ी देर पहले टोपी भी मिल गई। मुझे खुशी है कि बच्चों को मेरा यह नया लुक पसंद आया। इस साल मैं सिर्फ बच्चों के लिए दो फिल्में कर रहा हूं।"

विवेक शर्मा की फिल्म 'भूतनाथ' में बिग बी एक दोस्त भूत की भूमिका में हैं जबकि सुजोय घोष की 'अलादीन' में वह जीनी के किरदार में हैं।

"भूत और जीनी दोनों ही किरदारों में दर्शक मेरे अंदर एक बच्चे को देखेंगे जो मेरी पर्सनैलिटी से बिल्कुल भी अलग नहीं है। 'भूतनाथ' में काफी हद तक मैं एक बच्चे के साथ ही काम कर रहा हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X