भंसाली और वैभवी मर्चेंट की शादी

कुछ दिनों पहले इसे मात्र एक अफवाह बताया जा रहा था लेकिन वैभवी मर्चेंट और संजय लीला भंसाली जल्द ही शादी करने वाले हैं. वैसे तो दोनों का रोमांस कई सालों से चल रहा था. वैभवी ने ही हम दिल दे चुके सनम, देवदास और सावारिया का नृत्य तैयार किया था.
सुनने में तो इतना तक आया था कि भंसाली ने दोबारा शादी न करने का प्रण ले रखा था लेकिन जल्द ही वो इस प्रण को त्यागने वाले हैं. फिलहाल संजय पेरिस में हैं और वापस आते ही शादी की शहनाई सुनवायेंगे.


Click it and Unblock the Notifications