बालीवुड में फिर चमकने की उम्मीद

कुछ निर्माता जो कि भाग्यश्री को अपनी फिल्म में हर कीमत में लेना चाहते थे, उन्हॉंने भाग्यश्री की बात मानकर हिमालय को भी फिल्म में ले लिया। लेकिन इसका नतीजा यह निकला कि भाग्यश्री की जो भी फिल्में लगी, वे सुपर डुपर फ्लाप गई। भाग्श्री को पत्नीव्रता होने की कीमत देनी पडी और वह फ्लाप होकर घर बैठ गई।
बाद में उसने टीवी से अपनी वापसी की। लेकिन टीवी शो में जितनी हाडतोड मेहनत देर तक कराई जाती है, उस अनुपात में पैसा नहीं दिया जाता। यही वजह रही कि भाग्यश्री टीवी शो से भी उकता गई। लेकिन जैसे कि फसल सूखने के बाद बारिस होने लगती है, वैसे ही भाग्यश्री अब फिर से बालीवुड में चमकने की उम्मीद लगा रही है। वह सुनील शेट्टी की फिल्म रेड अलर्ट कर रही है।
भाग्यश्री का जब तक दौर था तब तक फिल्में तो उसने की नहीं और अब हाथ पैर मार रही है। कोई निर्माता उसे अब हीरोइन तो बनायेगा नहीं, साइड रोल में ही चल जाये तो काफी है।


Click it and Unblock the Notifications