..................... Ayesha Takis has lost Kilos | कहां गई आएशा टाकिया की हवा - Hindi Filmibeat

कहां गई आएशा टाकिया की हवा

By Staff

Ayesha Takia
आएशा टाकिया को खबरों में बने रहना काफी अच्छी तरह से आता है। फिर वह चाहे उनके घटते वज़न को लेकर हो, होटल इंडस्ट्री की तरफ बढते उनके कदम हो या उनके ब्वायफ्रेंड फरहान आज़मी से उनकी शादी हो। सिर्फ यही नहीं खबरों में बने रहने के अलावा ज़रुरत पडे तो कभी कभार इनका खंडन भी कर देती हैं।

अब आएशा के भोजन प्रेम से सभी वाकिफ हैं और ऐसे में उनका वज़न बढना भी दुरुस्त है मगर लोगों का क्या करें जो उन्होंने इस पर भी हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। अब आएशा क्या ना करती अपनी फिटनेस इंस्ट्रक्टर मां के साये तले रहने के बावजूद उन्होंने अपने वज़न पर काबू रखने के लिए जिम जॉइन कर लिया। इसका नतीजा जो निकला वह हैरत करनेवाला भले ही ना रहा हो मगर उस पर लोगों की बातें हैरत में डालनेवाली थी।

जी हां बिल्कुल सही समझा आपने। ढेर सारा पसीना बहाकर और खूब कसरत करके जब आएशा ने अपने शरीर की बढी हुई चर्बी अपने से कम कर दी तो लोगों ने उसे उनकी मेहनत की बजाय विज्ञान का करिश्मा अर्थात सर्जरी का नाम दे दिया। अब यह तो हद है।

ऐसे में आएशा अब अपने छरहरे बदन के साथ सभी को अपनी बात समझाती फिर रही है। अरे भाई अब इसकी क्या ज़रुरत है। हम कहते हैं छोडिए, हवा आने दीजिए और उस हवा में आप सुकून की सांस लीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X