बेगानी की शादी में बालीवुड दीवाना

एक बेगानी की शादी में बालीवुड सचमुच दीवाना हो गया था. लेकिन यह बेगानी कोई मामूली दुल्हन नहीं बल्कि बल्कि भारत सरकार के एक अरबपति मंत्री प्रफुल पटेल की लाडली बेटी अवनि पटेल थी.
जिसकी शादी में करोडों रुपया फूंककर अपने धनबल का प्रदर्शन तो किया ही गया, साथ ही बारात मे नाचने के लिए बालीवुड के सितारों और गायकों को भी खरीदकर बुलाया गया.
अवनि के शादी में आयोजित संगीत उत्सव में सलमान खान, कैटरिना कैफ, लारा दत्ता, सोनू निगम और यहां तक जनप्रतिनिधी यानि कि सांसद गोविंदा जैसी बालीवुड की हस्तियां सारी शर्म लाज ताक पर रख पैसे के लिए जमकर नाचे गाये.
इतना ही नहीं शादी में संजय दत्त, मान्यता, करन जौहर, शाहरुख खान, समीरा रेड्डी, प्रीति जिंटा और उसके अरबपति ब्वायफ्रैंड नेस वाडिया, रमेश सिप्पी, सुभाष घई और हिमेश रेशमिया आदि भी शामिल हुए.
ज्ञात हो कि इस शादी में शामिल होने की वजह से ही बालीवुड के कई सितारे फिल्म फेयर अवार्ड में भी हिस्सा नहीं लिये. सच भी है जब शादी में नाचने के लिए करोड रुपया मिल रहा हो तो भला अवार्ड समारोह को कौन पूछता है.


Click it and Unblock the Notifications