..................... A Dog has changed Ashish's life | आशिष की जिंदगी में बदलाव लाया कुत्ता - Hindi Filmibeat

आशिष की जिंदगी में बदलाव लाया कुत्ता

By Staff

Ashish Choudhury
बालीवुड के एक्टर आशिष चौधरी की जिंदगी में जो बदलाव कोई नहीं ला पाया, वह उनका पालतू कुत्ता हग ले आया. जब से आशिष हग को पालकर पोसकर बढा कर रहे हैं तब से उन्हें अपनी जिम्मेदारी का अहसास हो रहा है.

वे अपने इस प्यारे कुत्ते की देखभाल एक बाप की तरह करते हैं. आशिष के अनुसार हग के कारण उनकी जिंदगी बदल गई है. हग जब अपनी प्यारी प्यारी हरकते करता है तो उन्हें बहुत खुशी मिलती है. वे जब घर आते है तो उनका कुत्ता उनका स्वागत करता है जिससे वे अपनी सारी थकान ही भूल जाते हैं.

वे अपने इस कुत्ते के लिए बाजार से बहुत सी खाने पीने की चीजें लाते हैं. वे जब घर से बाहर जाते हैं तो कुत्ते के देखभाल के लिए एक लडके को घर में छोड जाते हैं.

आशिष के अनुसार जब वे अपने कुत्ते के पास नही होते तो उनका कुत्ता उदास हो जाता है इसलिए वे काम से निपटकर इधर उधर न जाकर सीधे कुत्ते के पास चले आते हैं. वाकई इससे आशिष को चाहने वाली लडकियों को तो इस कुत्ते से जरुर ईर्ष्या होती होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X