'प्रैग्नेंट' ऐश ने किया 'रोबोट' फ़िल्म से इंकार

अब इतनी बड़ी कीमत को ना करने के लिए वजह भी बड़ी होनी चाहिए. तो हम आपको बता दें कि इसकी वजह वाकई में बड़ी है. खबर है कि बच्चन परिवार में जल्द ही बच्चे की किलकारियाँ गूंजने वाली हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन प्रेग्नेंट बताई जाती हैं और यही बनी उनके फ़िल्म न करने की वजह.
पापा अभिषेक बच्चन को अपने पत्नी और होने वाले बच्चे का इतना ख्याल है कि अपनी शूटिंग से छुट्टी लेकर ममा ऐश्वर्या राय बच्चन से मिलने मुम्बई आ पहुंचे. वैलेंटाइन डे भी मना लिया और अपने पापा बनने की खुशी भी ज़ाहिर कर दी.
हमारी तरफ़ से भी ऐश अभी को बहुत बहुत बधाई.


Click it and Unblock the Notifications