कहीं अभिषेक को कोई छीन न ले
ख़बर है कि फ़िल्म द्रोण की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन हर वक्त अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ रही हैं. यहाँ तक कि वो शूटिंग शुरू होने से लेकर शूटिंग ख़त्म होने तक वहीं बैठी रहती थी. इसकी सबसे बड़ी वजह प्रियंका चोपडा बताई जा रही है.
ऐश्वर्या के कानों में ख़बर गई थी कि फ़िल्म ब्लफ़ मास्टर की शूटिंग के दौरान प्रियंका और अभिषेक कुछ ज़्यादा ही करीब आ रहे थे.
और फ़िल्म द्रोण में भी प्रियंका और अभिषेक साथ हैं. इस बात से ऐश्वर्या के कान खड़े हो गए और उन्होंने फ़ैसला कर लिया कि वो पूरे वक्त अभिषेक बच्चन के साथ रहेंगी.
प्रियंका ऐश्वर्या का पहला निशाना नहीं हैं बल्कि इस से पहले ऐश रानी मुख़र्जी को अपना शिकार बना चुकी हैं. फ़िल्म 'लागा चुनरी में दाग' में ऐश ने रानी पर बहुत बार ताने कसे थे.
जिस ऐश के पीछे दुनिया भागती है वही अभिषेक के पीछे भागती हैं. लेकिन ऐश को ये समझना होगा कि अपने पति पर तो भरोसा रखें.


Click it and Unblock the Notifications