विश्व भ्रमण को लेकर उत्सुक ऐश्वर्या

बैंकाक में विशेष बातचीत में ऐश्वर्या राय ने कहा, "विश्व भ्रमण कार्यक्रम में हमारी कोशिश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की होगी, लेकिन कार्यक्रम में कुछ चूक हो भी जाए, तो वह उसे और भी रोचक और जीवंत बनाएगी।"
गौरतलब है कि बच्चन परिवार 'द अनफोरगेटेबल' के नाम से विश्व भ्रमण पर जाने वाला है। इसे दौरे को लेकर ऐश्वर्या काफी उत्सुक हैं।
विश्व भ्रमण के इस बहुप्रतिक्षित कार्यक्रम में बच्चन परिवार के साथ रितेश देशमुख, प्रीति जिंटा, अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी भी नजर आएंगी।
ऐश्वर्या ने कहा, "कार्यक्रम को लेकर प्रशंसकों ने हमें अभी से शुभकामनाएं भेजनी शुरू कर दी हैं। वे हमें ई-मेल कर रहे हैं। दरअसल, उन्हें हमसे काफी उम्मीदें हैं।"
दर्शकों के बारे में ऐश्वर्या का कहना है कि असली स्टार तो वह दर्शक ही होते हैं। ऐश्वर्या ने मीडिया के बारे में कहा, "हमारे लिए मीडिया एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दरअसल, हमारी पहुंच लोगों तक बनाने में मीडिया का विशेष हाथ है। मैं मीडिया को धन्यवाद देती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications