ऐश-अभी का दूसरा हनीमून मियामी में

मियामी में अभि और ऐश अपना दूसरा हनीमून मनायेंगे. ऐश अभि के साथ मियामी जा रही हैं और उनके साथ अमिताभ और जया भी जायेंगे.
अमिताभ जो कि पिछले साल कई परेशानियों और विवादों से घिरे रहे, वे अपने बेटे और बहू के साथ छुट्टियों में मियामी जाकर अपना मानसिक तनाव दूर करना चाहते हैं. अमिताभ इस समय अलादीन और तीन पत्ती की शूटिंग में व्यस्त हैं और वे मियामी में ऐश और अभि के साथ अपना कीमती समय बिताने की तैयारी में जुटे हुए हैं.


Click it and Unblock the Notifications