अब अनुपमा की जिंदगी में कंवलजीत

वैसे कंवलजीत अनुपमा की जिंदगी में आया कोई दूसरा प्यार नहीं है, आर्यन वैद्य से पहले उसका नाम मुकुल देव, जस अरोडा, पुरु राजकुमार, बिक्रम सलुजा, टेनिस खिलाडी महेश भुपति और नाना पाटेकर से भी जुड चुका है.
लेकिन अनुपमा का कहना है कि उसका कंवलजीत के साथ केवल व्यवसायिक संबंध है. वह हरेक के साथ घुलमिल जाती है, इसलिए लोग उसका नाम किसी के साथ भी जोड देते हैं. उसका कंवलजीत के साथ कोई प्यार नहीं है. कंवलजीत उसके घर आते जरुर हैं लेकिन वह काम के सिलसिले में आते है. दूसरी तरफ कंवलजीत अपने प्यार को बेझिझक स्वीकार करते हैं.
आखिर अनुपमा को कंवलजीत के साथ अपना प्यार छुपाने की जरुरत क्या है, यदि किसी से काम के साथ प्यार भी हो जाये तो दूना मजा आता है.


Click it and Unblock the Notifications