सल्लू भाई, मैंने लड़की नहीं छेडी़

इससे अनिल शर्मा बेहद घबरा गये, उन्हें लगा कि सलमान को जब इस बात का पता चलेगा कि हीरोइन के चयन में अभद्रता बरती जा रही है तो वह नाराज हो सकता है। इसी वजह से डरकर अनिल शर्मा अपने को निर्दोष साबित करने के लिए कमालिस्तान स्टूडियो भागे भागे पहुंच गये।
अनिल ने सलमान से मिलकर बताया कि उसे मीडिया ने बदनाम करने के लिए यह खबर फैलाई है, इसलिए वह इस पर ध्यान नहीं दे। सलमान ने उसे आश्वासन दिया कि वह मीडिया की बात पर विश्वास नहीं करता है। मीडिया तो स्वयं उसे भी बदनाम करने के लिए उसके पीछे पडा़ रहता है। इसलिए वह उसका दर्द समझता है। यह सुनकर अनिल शर्मा ने राहत की सांस ली।
बताया जाता है कि फिल्म के लिए आडिशन देने आई एक लड़की को अनिल शर्मा ने हॉलीवुड की एक सैक्सी फिल्म दिखाते हुए कहा कि यदि उसे फिल्म का हिस्सा बनना है तो उसे इस तरह की सैक्सी भूमिका करनी होगी। इसके बाद उन्हॉंने लड़की को चुंबन देने के लिए कहा। अनिल की इस हरकत से डरकर लड़की ने विनम्रता से चुंबन देने से मना किया और वहां से तुरंत भाग खडी हुई।
अनिल का कहना है कि यह उसे बदनाम करने की चाल है, वह इंडस्ट्री में 22 साल से है और कभी इस तरह की कहानी उसके बारे में नहीं फैलाई गई। यह उनकी छवि पर दाग लगाने का प्रयास है।
इंड्स्ट्री में दस साल से हों या पचास साल से, यह तो कास्टिंग काउच का शिकार बनी हर अभिनेत्री समझती है, लेकिन ज्यादातर का मुंह बंद रहता है. और यदि कोई साहस करके किसी की पोल पट्टी खोलती है तो कहा जाता है उसे बदनाम किया जा रहा है. फिल्म इंडस्ट्री के लोग इतने भोले तो नहीं हैं...!


Click it and Unblock the Notifications