अमृता राव पहुँची कब्रिस्तान
अमृता राव के लिए पिछला महीना शायद जिंदगी का सबसे यादगार वक्त रहेगा. फ़िल्म 'माय नेम इज एन्थोनी गोंसल्विस' की शूटिंग कब्रिस्तान में होनी थी. जब सारा इंतजाम हो गया तब पता चला कि अमृता को डर लग रहा है. और उन्होंने शूटिंग से मना कर दिया है.
अमृता को बहुत समझाया गया और वो इस बात पर तैयार हुई कि शूटिंग दिन में ही पूरी कर ली जायेगी. और जैसे ही शाम होने लगेगी, पैक अप हो जाएगा.
शूटिंगतो पूरी हो चुकी थी और थोड़ा-थोड़ा अँधेरा भी होने लगा. इतने में फ़िल्म के हीरो निखिल ने अजीब-अजीब से आवाजें निकलनी शुरू कर दी. अमृता कीतो हालत ही ख़राब हो गई और वो भागकर अपनी कर में बैठ गई और चली गई. यूनिट के सारे लोग हंसने लगे.


Click it and Unblock the Notifications