..................... Now Amrita becomes Zero Sieze | अमृता भी हुई जी़रो साइज - Hindi Filmibeat

अमृता भी हुई जी़रो साइज

By Staff

Amrita Arora
करीना कपूर ने जबसे अपना वजन घटाकर जी़रो साइज़ किया है तबसे बॉलीवुड में हर हीरोइन में जी़रो साइज़ को लेकर होड़ मची है। हालांकि यह इतनी आसान नहीं है लेकिन जिसकी करीना जैसी सहेली हो, उसे भला क्या गम! जी हां, करीना की पक्की सहेली अमृता अरोडा़ ने भी अपना वज़न घटा लिया है।

उसने न सिर्फ वजन ही घटाया है बल्कि अपने चेहरे से चर्बी भी कम कर ली है। इससे पहले अमृता का गाल कुछ फूला हुआ था। हालांकि वह बेहद सुंदर है और उसके गाल पर डिंपल भी पडते हैं जो कि उसके चेहरे को अत्यधिक सुंदर बनाते हैं। लेकिन अब उसका गाल पिचक गया है और इससे अमृता बेहद खुश है।

ज्ञात हो कि करीना और अमृता दोनो पक्की दोस्त मानी जाती हैं। दोनो एक दूसरे के साथ वक्त बिताना बेहद पसंद करते हैं। करीना ने बॉलीवुड में अपना वजन घटाकर हंगामा मचा दिया है। उसने जब देखा कि अमृता का वजन बढ़ गया है और थुलथुली होती जा रही है तो उसने अमृता का वजन भी कम करवाने की ठान ली।

अमृता के अनुसार उसका कायाकल्प करने वाली करीना ही है। करीना ने उसे योग की शक्ति के बारे में बताया और खानपान व कसरत के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया। जिसके कारण अब वह भी करीना की तरह पतली हो गई है।

लेकिन अमृता का मानना है कि उसने भले ही दुबली पतली काया पा ली हो लेकिन वह अभी भी जीरो साइज की नहीं हुई है। बल्कि वह सिक्स साइज की है। वह जीरो साइज तक नहीं पहुंचना चाहती। सिक्स साइज में जब अमृता इतनी पतली हो गई है तो जीरो साइज में उसका क्या हाल होगा, भगवान जाने..!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X