..................... Amrita is in love with Ancient City | एंसियंट सिटी पर दिल आया अमृता का - Hindi Filmibeat

एंसियंट सिटी पर दिल आया अमृता का

By Staff

Amrita Arora
अपने फिल्मों से अधिक अपने ब्वाय फ्रेंड उस्मान अफज़ल के साथ खबरों में बने रहने वाली अमृता अरोरा इन दिनों बैंकॉक के प्राचीन शहर का लुत्फ उठा रही हैं. अनिल कपूर की फिल्म 'शॉर्टकट" के सिलसिले में वह बैंकॉक के एंसियंट सिटी में पिछले चार दिनों से शूटिंग़ कर रही हैं. एक हफ्ते के इस शूटिंग शेड्यूल में उन्होंने न सिर्फ इस पूराने शहर में पूराने मंदिर देखे बल्कि लकडी के बने हुए घर भी देखे जो उनकी सभ्यता का एक हिस्सा है. अमृता इस बात से अधिक खुश है कि उन्होंने अपने सभ्यता की इतनी पूरानी धरोहर को अभी तक संजोए रखा है.

वहां बने बोट हाउसेस को देखकर अमृता को कश्मीर की याद आ गई. अमृता के अनुसार वहां के लोग न सिर्फ अपनी सभ्यता के प्रति सचेत हैं बल्कि वहां की परंपरा को भी काफी तवज्जो देते हैं. वह लोग आज भी अपने यहां की वेश भूषा में नज़र आते हैं, जिनमें खास तरह के पोशाक और टोपी मुख्य है.

उनके यहां के भोजन का ज़िक्र करते हुए अमृता ने बताया कि जब से वह वहां पर हैं वहीं का भोजन कर रही हैं. वहां का मुख्य भोजन है उबले चावल के साथ थाई करी, एग थाई नूडल्स तथा वेजिटेबल स्टारटर इत्यादि. इन भोजन को परोसने का तरीका भी काफी अनोखा है. वहां पर इन्हें परोसने के लिए प्लेट या थाली नहीं होती. इन्हें केले के पत्ते पर परोसा जाता है.

वहां के लोगों की तारीफ करते हुए अमृता बताती हैं कि वहां के लोग न सिर्फ दोस्ताना व्यवहार के होते हैं बल्कि वे लोग खुले दिल के भी होते हैं.

अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी अनोखी जगह पर घूमना कितना मज़ेदार होगा. जी हां बिल्कुल मगर अफसोस वहां पर घूमने का लुत्फ अमृता नहीं उठा पा रही हैं क्योंकि शूटिंग शेड्यूल महज़ एक हफ्ते का है. वहां पर शॉपिंग का भी अपना मज़ा है मगर अफसोस अमृता वहां से सिर्फ कुछ बैग और एक्सेसरिज़ खरीद पाने में ही कामयाब हो पाई. अनिल कपूर निर्मित तथा नीरज वोहरा निर्देशित फिल्म 'शॉर्टकट" में अमृता के साथ अक्षय खन्ना है.

यानी कि इस फिल्म के बाद अगर अमृता अपने ब्वाय फ्रेंड उस्मान अफज़ल के साथ बैंक़ॉक के एंसियंट सिटी में घूमती नज़र आ जाएं तो किसी के लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X