अमिताभ-रेखा फ़िर एक साथ

पूरी इंडस्ट्री इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि अमिताभ और रेखा ने साथ में काम ना करने कि कसम खाई थी. हालांकि रेखा तो बहुत पहले ही बिग बी के साथ काम करने को तैयार हो गई थी लेकिन बिग बी ही चुप थे.
ख़बर है कि सुजॉय घोष की आने वाली फ़िल्म अलादीन में ये जोड़ी बड़े परदे पर दिखाई देगी. इस फ़िल्म में इनके अलावा रितेश देशमुख, जूही चावला और संजय दत्त भी दिखाई देंगे.
इस फ़िल्म में अमिताभ एक जिनी बने हैं और रितेश अलादीन का रोल करेंगे. सूत्रों के अनुसार रेखा का भी इस फ़िल्म में एक महत्त्वपूर्ण रोल है. ये जानने के बाद दर्शक इस फ़िल्म को देखने के लिए बेताब हैं.


Click it and Unblock the Notifications