..................... Dont make fun of us, Amitabh tells Karan | हमारा मजाक उड़ना बंद करो: अमिताभ - Hindi Filmibeat

हमारा मजाक उड़ना बंद करो: अमिताभ

By Staff

Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन ने राम गोपाल वर्मा की आग फ़िल्म करके सभी को मजाक उड़ाने का लाइसेंस दे दिया है। हर अवार्ड समारोह में इसी बात की चर्चा है। वैसे तो बिग बी ख़ुद भी बहुत पछता रहे हैं लेकिन क्या करें अब जो गलती हो गई सो हो गई।

कुछ दिनों पहले सरकार राज के समारोह के दौरान रामू ने ख़ुद स्टेज पर जाकर अमिताभ से माफ़ी भी मांगी थी। इससे बिग बी का दिल ज़रुर पसीज गया हो लेकिन मजाक बनाने वालों को तो एक और मौका मिल गया। ऐसा ही कुछ करण जोहर भी करने वाले थे लेकिन एन वक्त में नहीं किया।

ख़बर है कि अमिताभ ने ख़ुद करण से कहा कि आग फ़िल्म को लेकर कोई भी मजाक बनाना ठीक नहीं है। इसी के चलते करण को अपनी स्क्रिप्ट भी बदलनी पड़ी। वैसे भी करण को फिलहाल चुप ही रहना पड़ेगा क्यूंकि अभिषेक उनकी आने वाली फ़िल्म दोस्ताना में काम कर रहा है।

अगर बाप का बदला बेटा लेने लगा तो करण का तो भट्टा ही बैठ जाएगा। इसीलिए करण मियां चुप रहने में ही भलाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X