भुलक्कड़ अमिताभ बच्चन साहब

By Staff

Big B
हाल ही में सेक्सी शाकाहारी के लिए पुरस्कार प्राप्त कर चुके अमिताभ बच्चन का प्यार सिर्फ शाकाहारी भोजन तक ही सीमित नहीं है। बल्कि वह अपने तकनीकि चीज़ों के प्रेम के लिए भी जाने जाते हैं। फिलहाल ब्लॉगिंग के ज़रिए अपने दर्शकों और प्रशंसकों से जुड़ने वाले अमिताभ बच्चन इन दिनों थोडे़ भुलक्कड हो गए हैं।

दरअसल लगातार दो दिन से उनके साथ यह दिक्कत पेश आ रही है कि जब भी वह अपने प्रशंसकों के लिए अपने ब्लॉग में कुछ लिखते हैं तो उसे अपलोड करने से पहले सेव करने की बजाय गलती से कोई और बटन दबाकर उसे डिलीट कर देते हैं।

टेक्नोसैवी अमिताभ बच्चन की इस परेशानी से यह बात तो ज़ाहिर होती है कि अब वह बूढे होने के साथ साथ भुलक्कड़ भी हो गए हैं।

अपनी पिछली फिल्मों में बचपन से लेकर जवानी तक के सारे किस्सों को याद रखनेवाले अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों को शायद उनकी यह बीमारी नागवर गुज़रे। तो मन्नत के ज़रिए अमिताभ बच्चन को हर बीमारी से बचानेवाले दर्शक यदि चाहें तो अमिताभ को इस बीमारी से बचाने के लिए पूजा और अनुष्ठान करवा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X