अमीषा बहुत खूबसूरत है: विक्रम भट्ट
अमीषा पटेल और विक्रम भट्ट का 4 साल पुराना रिश्ता टूट गया है. लेकिन वे औरों की तरह अपने रिश्ते को लेकर नहीं चले. जैसे कि आमतौर पर होता है जब दो लोग अलग होते हैं तो एक दूसरे के सामने जाना भी पसंद नहीं करते. जैसा कि शाहिद करीना और बाकि लोगों का हाल हुआ है.
इन सबसे अलग विक्रम और अमीषा अभी भी बहुत अच्छे दोस्त हैं. अमीषा की तारीफ में विक्रम का कहना है कि अमीषा जितनी खूबसूरत है उतना ही खूबसूरत उसका दिल है. वो बहुत ही बहादुर लड़की है और मुझे उसकी यही बात बहुत पसंद है.
वहाँ अमीषा ने कहा कि विक्रम ने उसका हमेशा साथ दिया और एक अच्छे दोस्त का फ़र्ज़ अदा किया. भले ही हम अलग हो गए हो लेकिन एकदूसरे के सुख-दुःख में हमेशा साथ रहेंगे.


Click it and Unblock the Notifications