..................... Amisha is going around with Kanav Puri | अमिषा विक्रम को छोड कानव के चक्कर में - Hindi Filmibeat

अमिषा विक्रम को छोड कानव के चक्कर में

By Sridhar L

लगता है शाहिद और करीना की तरह अमिषा पटेल और विक्रम भट्ट की प्रेम कहानी की भी अंत आ गया है. इनकी चार साल पुरानी जोडी टूटने के कगार पर है. वजह है अमिषा का लंदन के एक व्यावसाई कानव पुरी के साथ रोमांस शुरु हो गया है. इससे अमिषा और विक्रम के बीच संबंध में दरार पडती जा रही है.
अमिषा और कानव की मुलाकात कुछ माह पहले दिल्ली में हुई थी लेकिन उस समय उनके बीच दोस्ती नही हुई थी. लेकिन अब वे एक दूसरे में प्रर्याप्त रुचि ले रहे हैं. बताया जाता है कि कानव लंदन से खास तौर पर अमिषा से मिलने आता है और दोनो एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं.

बताया जाता है कि वे दोनो पोइजन में फराह खान अली के जन्मदिन में साथ थे और रात भर दोनो साथ में रहे है. लेकिन विक्रम भट्ट को अभी विश्वास है कि उनकी अमिषा उन्हें धोका नही दे सकती. विक्रम का कहना है लोग जानबूझकर उनके और अमिषा के बीच तनाव पैदा करना चाहते हैं.

लगता है विक्रम को अभी भी समझ में नही आया है कि बालीवुड में रिश्ते पैसों की खातिर कभी भी टूट और बन जाते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X