अमिषा पटेल फिर पटरी पर

बहुत समय के बाद अमिषा फिल्म थोडा़ प्यार थोडा़ मैजिक से वापसी कर रही है। इस फिल्म को लेकर वह बहुत ज्यादा उत्साहित है। इसके अलावा वह अपने पसंदीदा स्टार गोविंदा के साथ भी एक फिल्म कर रही है।
बताया जाता है कि अमिषा समय की बडी़ पाबंद हो गई है। वह सेट पर न सिर्फ समय पर बल्कि 15 मिनट पहले ही पहुंच जाती है। लेकिन गोविंदा अभी अपनी लेटलतीफी की आदत नहीं छोड़ रहे हैं। इस वजह से परेशानी अमिषा को ही उठानी पडती है। गोविंदा को कम से कम अमिषा से तो समय की पाबंदी का सबक लेना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications