बालीवुड एक पारिवारिक व्यवसाय: अमन वर्मा

टेलीविजन धारावाहिक 'सुजाता' के उद्घाटन पर आए अमन ने बताया, "बालीवुड में गैर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले नए कलाकारों को काम मिलना कठिन है। मुझे भी इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था।"
कई फिल्मों में काम कर चुके अमन ने कहा कि बालीवुड केवल उनके लिए रह गया है जो इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।
प्रसिद्ध गायक मुकेश के पोते नील नितिन मुकेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता की नील दिखने में बहुत अच्छा है लेकिन उसे अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे हैं क्योंकि वह इस इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है।"
उन्होंने कहा कि हालांकि उनके पास शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे उदाहरण भी हैं जो इस समय बालीवुड पर छाये हुए हैं लेकिन आज के नये खिलाड़ियों को यहां बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है।
अमन वर्मा की आने वाली फिल्मों में पार्थो घोष की 'बस एक सेकेंड' और रवि चोपड़ा की 'पॉकेट मार' है और कुछ फिल्मों के प्रस्ताव भी उनके पास हैं।


Click it and Unblock the Notifications