अक्षय खन्ना अब असली बाप के साथ

प्रियदर्शन ने अक्षय को इससे पहले हंगामा, हलचल और डोली सजा के रखना में निर्देशित किया था। बताया जाता है कि अक्षय निर्माता बनना चाहते हैं। वे अपनी फिल्म में अपने पिता विनोद खन्ना को लेना चाहते हैं।
दूसरी तरफ विनोद खन्ना जो कि पहले से ही अपनी शानदार लाइफ स्टाइल के जाने जाते हैं, वे सांसद बनने के बाद आर्थिक रुप से पहले जैसे मजबूत नहीं रह गये। विनोद खन्ना का कहना है कि संसद में उन्हें 14 हजार रुपये ही मिलते हैं जो कि उनके लिये ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। यह उनकी लाइफ स्टाइल के लिए नाकाफी है। इसलिए वे फिल्में करना चाहते हैं।
लगता है मेरे बाप पहले आप करके अक्षय में काफी असर पडा़ है और वे अपने बाप विनोद खन्ना का दर्द समझ गये हैं, इसलिए निर्माता बनकर अपने बाप को रोजगार भी मुहैया करवा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications