अक्षय, सुनील और परेश की तिगडी

बताया जाता है कि अक्षय 40 करोड रुपए में इस फिल्म को करने के लिए तैयार हुए हैं. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन करेंगे. प्रियदर्शन किसी फिल्म की सिक्वल बनाने में विश्वास नहीं करते, यही वजह है कि फिर हेरा फेरी (2006) का निर्देशन नीरज वोरा ने किया था.
फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरु होकर इस साल के अंत तक पूरी हो जायेगी. फिल्म में तीन नई हीरोइन भी शामिल की जायेंगी. लगता है तीनो की तिगडी कोई न कोई जबर्दस्त गुल खिलायेगी.


Click it and Unblock the Notifications