अक्षय-प्रियंका की जोड़ी की वापसी
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपडा की आखिरी फ़िल्म वक्त थी जो साल 2005 में आई थी. इस हिट जोड़ी की और फिल्में आने वाली थी लेकिन अक्षय की पत्नी ट्विंकल को प्रियंका से बैर हो गया और उन्होंने अक्की को पिग्गी चोप्स के साथ फ़िल्म करने के लिए मना कर दिया.
बस फ़िर क्या था, भला अक्षय एक लड़की के पीछे अपने घर गृहस्थी थोड़े ही बिगाड़ते. सो बात वहीं की वहीं ख़त्म हो गई और अक्की पिग्गी को भूल गए. लेकिन अब सुनने में आया है कि अक्की को फ़िर से पिग्गी की याद सताने लगी है और वो निर्माता-निर्देशकों से प्रियंका को लेने के लिए बोलते फ़िर रहे हैं.
इंडस्ट्री से प्राप्त खबरों के अनुसार अक्की की आने वाली फ़िल्म में संजय दत्त और लारा दत्ता होंगे और हमारे अक्की मियां को जोडीदार पिग्गी चोप्स होंगी. सम्हल कर चलिए अक्षय मियां कहीं ट्विंकल न सुन लें....


Click it and Unblock the Notifications