..................... Akshay's real life story is Chandni Chowk 2 China Gate | अक्षय की जिंदगानी चांदनी चौक टू चाइना गेट - Hindi Filmibeat

अक्षय की जिंदगानी चांदनी चौक टू चाइना गेट

By Staff


एक रसोइये से लेकर फिल्म स्टार बने अक्षय कुमार की जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नही है. शायद यही वजह है कि उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म चांदनी चौक टू चाइना गेट का निर्माण किया जा रहा है. इस फिल्म के निर्माता वार्नर बंधु और रमेश सिप्पी हैं.

अक्षय कुमार जो कि दिल्ली के चांदनी चौक में पैदा हुए थे और उन्होंने अपने काम की शुरुआत बैंकाक में एक रसोइये के रुप में की थी. अक्षय ने मार्शल आर्ट सीखा और एक्शन फिल्मों के बेजोड हीरो के रुप में ख्याति प्राप्त की.

अक्षय ने कहा कि वे भले ही बडे स्टार बन गये हों लेकिन उनकी जडें आज भी चांदनी चौक में ही हैं. वहां आज भी उनका घर है और वे अपने बचपन के दोस्तों को आज भी नही भुला पाते हैं. वहां उनके नाना उन्हें सुबह सुबह गुरुद्वारा ले जाते थे, यही वजह थी कि वे हमेशा सुबह जल्दी उठते हैं. उनके पिता भी सुबह जल्दी उठते थे.

अब अगर अक्षय के जीवन के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना हो तो इसके लिए चांदनी चौक.. के बनने का इंतजार अक्षय के प्रशंसक कर सकते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X