..................... Akshay wants to become a farmer | अक्षय बनना चाहते हैं किसान - Hindi Filmibeat

अक्षय बनना चाहते हैं किसान

By Staff

Akshay Khanna
मीडिया से दूर भागनेवाले अक्षय खन्ना खुद को प्रकृति से काफी नज़दिक मानते हैं। यही नहीं प्रकृति से वह इस कदर आकर्षित हैं कि हाल ही में वह किसान बन गए हैं। किसी फिल्म में नहीं वास्तविकता में। यकीन मानिए यह बात खुद अक्षय ने स्वीकार की है।

अगर अब भी आपको यकीन ना हो रहा हो तो आप खुद जानिए इस सिलसिले में अक्षय का क्या कहना है। उनका कहना है, “मैं हमेशा से ज़मीन और मिट्टी पसंद करनेवाला इंसान हूं। यही वजह है कि अपने फार्म में मेरे द्वारा उगाई गई सब्जियां तथा फल मुझे बहुत आनंदित करती हैं। मुझे लगता है मैं किसान बन गया हूं और यह एहसास मुझे और खुश और रोमांचित कर देता है। मुझे लगता है इसके अलावा और कोई चीज़ नहीं जो मुझे खुश करे।"

अक्षय की बातों को सुनकर हमें ऐसा लग रहा है कि अभिनय के अलावा उन्होंने अपने लिए एक नया कैरियर ढूंढ लिया है। हां हां जानते हैं अब आप सोच रहे होंगे कि इन दिनों अक्षय बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी बने हुए हैं। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस में तहलका मचाया हुआ है ऐसे में उन्हें अपने कैरियर के लिए दुसरा ऑप्शन ढूंढने की क्या ज़रुरत है।

यह बॉलीवुड है बॉलीवुड, यहां अर्श से फर्श पर और फर्श से अर्श पर पहुंचने में देर नहीं लगती। वैसे भी अगर अक्षय ने अपने लिए दुसरे कैरियर का ऑप्शन ढूंढ लिया है तो उसमें हमें क्या आपत्ति होनी चाहिए उनकी जो मर्ज़ी हो वो वह करें।

फिलहाल हम यही कहना चाहेंगे कि हमारे देश में किसानों की स्थिति काफी चिंताजनक है। किसान बनने से पहले अक्षय यह सोच लें कि हमारे देश में अधिकतर आत्महत्याएं अधिकतर किसानों द्वारा की जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X