..................... I am not Drunkard: Akshay | मुझे दुनिया वालो शराबी न समझो - Hindi Filmibeat

मुझे दुनिया वालो शराबी न समझो

By Staff

Akshay Khanna
अक्षय खन्ना आजकल मीडिया से बहुत नाराज हैं, उनकी शिकायत यह है कि मीडिया उन्हें पक्का बेवडा़ यानि कि शराबी साबित करने में तुला हुआ है। कौन स्टार है जो शराब नहीं पीता, लेकिन मीडिया है कि सिर्फ अक्षय के ही पीछे पडा़ हुआ है। अब बताइये वे नाराज नहीं होंगे तो क्या होंगे?

उस वक्त तो हद ही हो गई जब मेरे बाप पहले आप फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व अक्षय खन्ना निर्माता मानसी मारू के आफिस में मीडिया को अपना इंटरव्यू दे रहे थे। अक्षय पत्रकार और चैनल वालों को चहक चहककर अपनी इस फिल्म के बारे में बता रहे थे। वे बहुत खुश भी नजर आ रहे थे।

लेकिन अचानक ही एक चैनल वाले ने आग में घी डालने वाला सवाल अक्षय से दाग दिया कि वे आजकल शराबी हो गये हैं और अनाप शनाप हरकते करते हैं। बस फिर क्या था, यह सुनते ही अक्षय आग बबूला हो गये और वे उस चैनल वाले को मारने के लिए दौड़ पडे।

बेचारे चैनल वाले की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई कि यह उसने क्या पूछ लिया? अक्षय ने उस चैनल वाले को धक्का दिया और इंटरव्यू अधूरा छोड़कर ही चले गये। सारे मीडियाकर्मी अक्षय की इस हरकत पर दंग रहे गये।

मीडिया के इस सवाल पर अक्षय को गुस्सा करने की जरुरत नही है। अब आगे से यदि वे इंटरव्यू दें तो अकेले पीने की बजाय मीडिया वालों को भी शराब परोस दें, फिर इंटरव्यू में नया ही रंग जम जायेगा। तुम भी खुश, मैं भी खुश।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X