एक घरवाली, दूसरी बाहरवाली

अक्षय की प्रेमिकाओं की लंबी सूची रही है। लेकिन कहते हैं जिस तरह बंदर बुढा़पे में भी गुलाटियां मारना बंद नहीं करता, उसी तरह अक्षय ने भी गुलाटियां सारी यानि प्रेमिकायें बनाना बंद नहीं किया। अब कैटरिना कैफ का ही मामला ले लो, ऑफिशियली तो वह सलमान खान की प्रेमिका मानी जाती है लेकिन अक्षय से उसकी बढती नज़दीकियों से न सिर्फ सलमान खान बल्कि टिंवकल भी परेशान हो गई और विपुल शाह की जन्मदिन पार्टी में टिंवकल और कैटरिना एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहा रहे थे।
टिंवकल का शायद बस चलता तो वह कैटरिना का मुंह ही नोच लेती। इतना ही नहीं उसने अक्षय को भी चेतावनी दी कि वह कैटरिना से बिल्कुल नजदीकियां नहीं बढाये। अब चोरी छुपे अक्षय और कैट क्या करते हैं, यह कोई देख के तो आया नहीं हैं, लेकिन प्रत्यक्ष में तो यदि अक्षय अपनी पत्नी के साथ हों तो कैटरिना से बाते करने में भी हिचकिचाते हैं।
हुआ यूं कि बैंकॉक में आईफा अवार्ड समारोह में अक्षय कुमार और कैटरिना कैफ को स्टेज में एक साथ नाचना था। यह पहली बार था कि कैटरिना इतने दर्शकों के सामने अपना कार्यक्रम दे रही थी। इसलिए वह कुछ घबराई हुई थी और अपनी घबराहट मिटाने के लिए समारोह में मौजूद अक्षय को मोबाइल किया। लेकिन अक्षय ने कैट का मोबाइल उठाया ही नहीं। उठाते भी कैसे, उनके साथ ही टिवंकल भी बैठी हुई थी।
अक्षय नहीं चाहते थे कि टिंवकल इस बात पर नाराज हो। कैटरिना फोन पर फोन पर करती रही, लेकिन अक्षय पर इसका कोई असर नहीं पडा़ और वे कैटरिना के पास स्टेज पर तभी पहुंचे जब दोनों का कार्यक्रम हुआ। तो देखा, अक्की बाहर कितना भी मजा मारते हों, लेकिन बाहर वाली के चक्कर में घरवाली को नाराज नहीं कर सकते।


Click it and Unblock the Notifications