अक्षय और आदित्य चौपडा की टशन

हालांकि यशराज बैनर के सूत्रों के अनुसार प्रचार प्रोमो में सैफ और करीना के इश्क को भुनाने के लिए उन्हें महत्व दिया जा रहा है लेकिन अंदरुनी जानकारी के अनुसार इसका कारण यह है कि अक्षय ने यशराज बैनर की दूसरी फिल्म को ठुकरा दिया है जिससे आदित्य चौपडा अक्षय कुमार से नाराज हो गये हैं. यही वजह है कि प्रोमो में अक्षय को नहीं रखा गया है.
बताया जाता है कि टशन में अक्षय कुमार की अदाकारी से प्रभावित होकर चौपडा ने उन्हें अपनी अगली फिल्म में लेना चाहा. आदित्य चौपडा को उम्म्मीद थी कि अक्षय कुमार इसके लिए मना नहीं करेंगे क्योंकि उनका मानना है कि अक्षय को यशराज की फिल्म दिल तो पागल है से एक नई पहचान मिली थी. लेकिन अक्षय ने दूसरी फिल्म करने से साफ मना कर दिया और आदित्य उससे नाराज हो गये.


Click it and Unblock the Notifications