..................... Ajay's Moustache is Lucky | भाग्यशाली हैं अजय देवगन की मूंछे - Hindi Filmibeat

भाग्यशाली हैं अजय देवगन की मूंछे

By Staff

Ajay Devgan
बालीवुड में जैकी श्राफ और अनिल कपूर बिना मूंछो के ऐसे लगेंगे जैसे बिना नमक के दाल. लेकिन बाकि के सारे स्टार बालीवुड में मुछमुंडे ही रहे हैं. लेकिन अजय देवगन के लिए भी मूंछे काफी भाग्यशाली साबित हो रही हैं.

वास्तविक जिंदगी में भले ही अजय देवगन ने ज्यादा मूंछे नहीं रखी हों लेकिन फिल्मों में उन्हें मूंछो ने ही कामयाबी दिलाई है. विश्वास न हो तो उनकी मूंछो वाली फिल्म राम गोपाल वर्मा की कंपनी, हैरी बावेजा की कयामत, प्रकाश झा की गंगाजल और विशाल भारद्वाज की ओमकारा सभी हिट हुई हैं और इनमें अजय की मूछों को काफी सराहा गया.

अजय देवगन अपनी भाग्यशाली मूंछो पर इस कदर फिदा हैं कि वे अपनी फिल्म यू मी और हम के प्रदर्शन से पहले अपनी मूंछे बढा रहे हैं ताकि उनकी यह फिल्म भी हिट साबित हो. वैसे भी अजय देवगन जवानी की शुरुआत से ही मूंछो के शौकीन रहे हैं. बालीवुड में अब वाकई उनकी मूंछो को कोई टक्कर नहीं दे सकता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X