अजय-काजोल का रोमांस
शादी के बाद अजय देवगन और काजोल की आने वाली फ़िल्म का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है. बहुत वक्त के बाद दोनों साथ में दिखाई देंगे.
इसी के साथ अजय की बतौर निर्देशक भी यह पहली फ़िल्म होगी. इस फ़िल्म का नाम है 'यू मी और हम'.
जिन लोगों ने इस फ़िल्म की कुछ झलकियाँ देखी हैं वो अजय की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए. सभी का मानना है कि अजय की झोली में अवार्ड आना तय है.
अवार्ड भी एक नहीं बल्कि दो. दूसरा अवार्ड अपनी पत्नी के साथ ऐसा रोमांस करने के लिए जैसा वे असल ज़िंदगी में करते हैं.


Click it and Unblock the Notifications