..................... Ajay is playing with Nyasa these days | न्यासा के इशारों पर नाचते अजय - Hindi Filmibeat

न्यासा के इशारों पर नाचते अजय

By Staff

Ajay with Nyasa
अजय देवगन की जिंदगी में दूसरी स्त्री आ गई है, लेकिन इससे उनकी पत्नी काजोल को घबराने की कोई जरुरत नही है, दरअसल जिसके इशारे पर वे नाच रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि उनकी अपनी नन्ही पांच साल की बिटिया न्यासा है।

न्यासा को अपने प्रिय डैडी से शिकायत थी कि वे उसे समय नहीं देते हैं और हर वक्त शूटिंग में व्यस्त रहते हैं। सो अब अजय अपनी बेटी की इच्छा पूरी कर रहे हैं. वे एक महिने से कहीं शूटिंग पर जाने की बजाय सिर्फ न्यासा को पूरा समय दे रहे हैं। वे न्यासा के साथ जी भरकर खेल रहे हैं।

अजय ने बताया कि वे काफी समय से न्यासा के साथ समय नहीं बिता पा रहे थे। पहले तो वे यू मी और हम की शूटिंग में व्यस्त रहे और उसके बाद गोलमाल रिर्टन की। लेकिन न्यासा ने उन्हें सख्ती से कह दिया कि वे शूटिंग छोडकर उनके साथ रहे। न्यासा की जिद के आगे झुकने के अलावा उनके पास कोई दूसरा रास्ता भी नही है। सो वे आजकल न्यासा के साथ अपना कीमती समय बिता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X