..................... My daughter should be proud of me: Ajay Devgan | बेटी मेरे काम पर गर्व करे: अजय देवगन - Hindi Filmibeat

बेटी मेरे काम पर गर्व करे: अजय देवगन

By Staff

Ajay Devgan
कलाकार-निर्देशक अजय देवगन अपने करियर को निवेश की तरह मानते हैं। वह चाहते हैं कि उनकी बेटी को उनके काम पर गर्व हो।

अपनी पहली फिल्म 'फूल और कांटे' से लेकर 'कंपनी', 'गंगाजल' और 'ओमकारा' जैसी फिल्मों तक अजय ने अलग-अलग तरह के किरदार बखूबी निभाए हैं।

फिल्म 'यू, मी और हम' से निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले अजय कहते हैं, "मैं ऐसा ही हूं। ऐसा ही रहना भी चाहता हूं। मैंने खुद को बदलने की बहुत कोशिश की लेकिन मीडिया के समक्ष अब भी खुद को असहज महसूस करता हूं। मुझे खुशी है कि मैंने हमेशा अपनी शर्तो पर काम किया है। कोई कारण नहीं है कि मैं अफसोस करूं।"

अजय ने बताया, "अपने करियर को मैं निवेश की तरह मानता हूं। आशा करता हूं कि 20 साल बाद मेरे काम से बेटी को मुझ पर गर्व होगा। यदि आप मेरे बारे में जानते हैं तो कोई मतलब नहीं बनता कि मैं आपको अपने बारे में बताऊं।"

अजय ने कहा कि सबसे जरूरी है कि आप ईमानदारी से अपना काम करें। यह उम्मीद न करें कि आपकी सफलता पर दुनिया आपको झुककर सलाम करेगी। अपने करियर के इर्द-गिर्द बेकार की बातों को न आने दें।

वह कहते हैं, "मुझे प्रतियोगिता से डर नहीं हैं। मैं गलतियां करने से भी नहीं घबराता। कलाकार के रूप में मैं हमेशा खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता हूं। मुझे कभी किसी भी कलाकार के साथ काम करने में परेशानी नहीं होती।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X