अरशद ने खेला अजय पर प्रेंक
पिछले दिनों अजय देवगन एक रेडियो स्टेशन में अपनी फ़िल्म संडे का प्रचार करने गए थे. वहाँ पर वो लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे. तभी अजय से एक सवाल पूछा गया कि अजय आप कौन सी गाड़ी चलाते हैं ???
अजय ने बड़ी ही विनम्रता से जवाब दिया 'मसेरती'. तभी वहाँ से सवाल आया ,'क्या कहा?? माँ की रात की ??
इतना सुनते ही अजय बौखला उठे. लेकिन अपने आप पर काबू रखते हुए अजय चुप हो गए. तभी उसी इंसान ने एक सवाल और पूछा,'क्या मुझे आपके यहाँ ड्राईवर की नौकरी मिलेगी???
अब तो अजय के होश ही उड़ गए. अजय उसे डांटने ही वाले थे की निर्देशक रोहित शेट्टी ने उन्हें बताया कि दूसरी लाइन पर और कोई नहीं बल्कि हमारे अरशद वारसी साहब हैं.
तब जाकर अजय का दिमाग थोड़ा ठंडा हुआ और उन्होंने कहा कि ठीक है कल मेरे घर आ जाना. वहीं बात करेंगे.


Click it and Unblock the Notifications