..................... Abhi unhappy with Ash topless pic | ऐश्वर्या की टॉपलेस फोटो पर बखेड़ा - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या की टॉपलेस फोटो पर बखेड़ा

By Staff

Aishwarya Rai Bachchan
इन दिनों बच्चन परिवार के रातों की नींद उडी हुई है. इंडस्ट्री में चल रही कानाफुसी पर गौर करें तो पता चलेगा कि हमेशा की तरह इस बार भी कारण ऐश्वर्या ही हैं. जी हां, वेबसाइट पर जारी ऐश्वर्या की एक टॉपलेस फोटो ने चारों और बवाल खड़ा कर दिया है और बच्चन परिवार की तरफ़ ऊंगली उठने लगी है.

एक विदेशी मैगजीन के कवर पर छपी इस फोटो को पिछले दिनों एक वेबसाइट ने अपने यहां ऑनलाइन कर दिया. दरअसल ऐश्वर्या जिन दिनों मोडलिंग किया करती थी उन्हीं दिनों का ये फोटो है. पीछे से खींची गई इस तस्वीर में मधु सप्रे, कालीन खान, अनु वर्मा और ऐश्वर्या राय टॉपलेस हैं. इस तस्वीर में ऐश का चेहरा नहीं दिखता मगर फोटो लाइन में उनका जिक्र है.

पता लगा है कि इस मामले में अभिषेक बच्चन कानूनी कार्यवाही करने का मन बना चुके हैं. मगर उनके इस कदम को कुछ लोग सही नहीं बता रहे हैं. इंडस्ट्री के लोगों के बीच यह भी कहा जा रहा है कि अभिषेक को यह बात भी सोचनी चाहिए कि जब ऐश्वर्या को ऐसी फोटो खिंचवाने में कोई आपत्ति नहीं हुई तो अब कानूनी कार्यवाही किस बात के लिए? आख़िर सच एक न एक दिन तो सामने आ ही जाता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X