ऐश की पैनी नज़र अभिषेक पर

ऐश्वर्या की पैनी नज़र हर वक्त अभिषेक के खाने पर रहती है। वैसे भी अभिषेक ज़्यादा खाने के लिए मशहूर हैं। बढ़िया स्वादिष्ट खाना देखकर वो अपने आपको रोक नहीं पाते। और इसी चक्कर में वो मोटे होकर बैठे हैं।
ऐश ने अपने सर से पानी गुज़रता हुआ देखा तो कमर कस ली। उन्होंने अभिषेक का खाना ही बंद करवा दिया। ऐसा नहीं है कि अभिषेक भूखे रहते हैं। ऐश ने उन्हें केवल अंकुरित अनाज पर जिंदा रखा है।
बेचारे अभिषेक...जब सेट पर सभी लोग बढ़िया व्यंजन खा रहे होते हैं तब वो सलाद और अंकुरित अनाज खाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications