..................... Aditya Raj will Romance | 51 वर्षीय आदित्य राज करेंगे रोमांस - Hindi Filmibeat

51 वर्षीय आदित्य राज करेंगे रोमांस

By Staff

Aditya Raj
वरिष्ठ अभिनेता शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज 51 वर्ष की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। आदित्य का कहना है कि उनका यह कदम अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चीनी कम' से प्रेरित है।
मिकी के नाम से जाने जाने वाले आदित्य ने हाल ही में अपनी पहली हिंदी फिल्म की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में वह एक ऐसे बुजुर्ग की भूमिका निभा रहे हैं जो एक 24 वर्षीय लड़की के प्रेम में पड़ जाता है।

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने यह निर्णय लेने में देर तो नहीं कर दी, आदित्य ने हंस कर कहा, "मैंने हमेशा अपने दिल का कहना माना है। मैंने भारत छोड़ा, 25 सालों तक बाहर रहा वहां फिल्मों का निर्देशन भी किया। अब मैं एक्टिंग करना चाहता हूं।"

आदित्य ने कहा, "मैं अपने पिता के आसपास भी नहीं हूं और मैं पहुंचना भी नहीं चाहता। मैं संजीव कुमार जैसी भूमिकाएं करना चाहता हूं।"

अमिताभ बच्चन के बारे में उन्होंने कहा कि फिल्म 'चीनी कम' में वह रोमांस को एक नई ऊंचाई पर ले गए। वह किसी भी कलाकार के लिए प्रेरणा स्रोत हो सकते हैं।

आदित्य ने बताया कि उनके पास कई नई फिल्मों के प्रस्ताव हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X