आदित्य चोपडा आख़िर घर वापस आ ही गए

हालांकि आदित्य का अपनी पूर्व पत्नी से तलाक हो गया है लेकिन आदि के घरवाले नहीं चाहते कि वो किसी ऐक्ट्रेस से शादी करे. सो वो इसके खिलाफ हैं. इसी के चलते आदित्य ने घर छोड़ दिया और पिछले एक साल से एक होटल में रह रहा था.
लेकिन माँ-बाप तो अपने बच्चों की हर गलती को स्वीकार कर ही लेते हैं और इसीलिए यश और उनकी पत्नी पामेला होटल जाकर आदित्य को वापस ले आए. लेकिन वे अभी भी आदित्य और रानी के रिश्ते के खिलाफ हैं. और वहाँ आदि है कि अब भी रानी के प्यार में पागल होकर बैठा है.
ये सब तो ठीक है लेकिन हमारी समझ में एक बात नहीं आई. आदित्य को एक साल तक किसी होटल में रहने की क्या ज़रूरत थी ?? अरे भाई रानी मुख़र्जी के पास 2-3 घर हैं. उन्हीं में से किसी में रह लेते. खैर लौट के बुद्धू घर को आए.


Click it and Unblock the Notifications