विद्या बालन बनेगी बिग बी की बहू

असल में विद्या और अभिषेक एक फ़िल्म करने वाले हैं जिसमें अभिषेक अपने ही पिता अमिताभ के बेटे बने हैं और अभिषेक की पत्नी का किरदार विद्या बालन निभाने वाली हैं। इस तरह देखा जाए तो विद्या बिग बी की बहू बनने वाली हैं।
आर बालाकृष्णन की आने वाली फ़िल्म 'पा' में विद्या, अभिषेक और अमिताभ एक साथ दिखाई देंगे। इस से पहले विद्या और अभिषेक मणि रत्नम की फ़िल्म 'गुरु' में साथ दिखाई दिए थे। लेकिन इसमें इनकी जोड़ी नहीं थी।
'पा' में दोनों पति पत्नी के रूप में दिखाई देंगे। दर्शकों का कितना प्यार इस जोड़ी को नसीब हो पाता है ये तो फ़िल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications