एक पैक ही में खुश हैं अभिषेक

अभिषेक ने कहा कि उन से भी कई लोग यही पूछ रहे हैं कि वे अपना सिक्स पैक कब बनायेंगे, लेकिन उन्हें इसमें कोई रुचि नहीं हैं। अभिषेक ने हंसते हुए कहा कि वे अपने एक पैक में ही खुश हैं।
सिक्स पैक के अलावा बॉलीवुड में एक नया शौक ब्लाग बनाने का भी लगा हुआ है। आमिर खान और शिल्पा शेट्टी ने भी अपना ब्लाग बनाया हुआ है, यहां तक कि अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन ने भी ब्लाग बनाया है।
इससे सबको यही लग रहा था कि अभिषेक भी अपना ब्लाग बनायेंगे लेकिन अभिषेक कहना है, भले ही उनके पिता को ब्लाग बनाने का शौक हो लेकिन उन्हें तो बिल्कुल नहीं है। वाकई बालीवुड में अन्य हीरो से कुछ हटकर ही हैं अभिषेक।


Click it and Unblock the Notifications