..................... Ash's boyfriend husband will dance together | आशिक और शौहर मिलकर नाचेंगे - Hindi Filmibeat

आशिक और शौहर मिलकर नाचेंगे

By Staff

Abhishek Vivek
अभिषेक बच्चन से विवाह करने से पहले ऐश्वर्या राय की जिंदगी में दो सबसे बडे़ आशिक आये थे। एक था सलमान खान और दूसरा विवेक ओबेराय। सलमान के बाद ऐश का रोमांस विवेक से चला था।

लेकिन यह संबध भी ज्यादा दिन टिकाऊ नहीं रहा और ऐश व अभिषेक की चर्चा शुरु हो गई। इसके बाद अभिषेक और विवेक में भी ऐश्वर्या के कारण खटपट हो गई। लेकिन अभिषेक की दादी तेजी बच्चन के अंतिम संस्कार में जब विवेक ने हिस्सा लिया तो दोनो के बीच जारी कटुता दूर हो गई।

विवेक और अभिषेक के दोस्त अपूर्व लाखिया ने दोनो को अपनी फिल्म मिशन इस्तानबुल में एक आइटम नंबर में नचाने का फैसला किया है। बताया जाता है कि दोनो एक साथ नाचने के लिए खुशी खुशी राजी हो गये हैं और सुना है ऐश भी अपने पूर्व प्रेमी और शौहर को एक साथ नाचता हुआ देखने के लिए बेकरार है। बस कमी खल रही है तो सल्लू भैया की, काश वे भी इन दोनो के साथ नाचते तो मजा तिगुना हो जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X