अभिषेक अब पहले कि तरह नहीं रहा
अभिषेक बच्चन और सिकंदर खेर बचपन के दोस्त हैं. यहाँ तक कि सिकंदर, अभिषेक को अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं. लेकिन जो इतने सालों में नहीं हुआ वो इस साल हो गया.
ये तो सभी जानते हैं कि अभिषेक बच्चन इन दिनों जयपुर मैं हैं और वहीं पर कल उनका जन्मदिन भी मनाया गया. इसमें उनके सभी खास लोगों को आमंत्रित किया गया था. लेकिन इसमें सिकंदर का नाम शामिल नहीं था.
जब सिकंदर ने इस बारे में अभी से बात की तो अभिषेक ने उन्हें साफ कह दिया कि मैं तुम्हें बुलाना नहीं चाहता था इसीलिए नहीं बुलाया.
सिकंदर के पास तो शब्द ही नहीं थे. हमारे बहुत पूछने पर उन्होंने बस इतना ही कहा कि, अभिषेक अब पहले की तरह नहीं रहा.


Click it and Unblock the Notifications