अभिषेक ऐश के लिए नही छोडेगा माता-पिता को
हाल ही में ख़बर थी कि अभिषेक ऐश्वर्या के साथ अपने माता-पिता का घर छोड़कर कहीं और घर खरीद रहा है.
और उनका नया आशियाना उनके ही घर जलसा के पीछे 'पिनाकिल ड्रीम्स' में होगा. उल्लेखनीय है कि 'पिनाकिल ड्रीम्स' के मालिक वासू भगनानी हैं.
इस बारे में जब वासू से बात कि गई तब उन्होंने बताया कि ये सारी अफवाह है और सब झूठ है.
अभिषेक जैसा बेटा तो किस्मत वालों को मिलता है और मुझे इस बात को कहने में कोई शर्म नहीं है कि मेरा अपना बेटा भी इतना अच्छा नहीं है. अभिषेक अपने माँ-पिता को छोड़कर कहीं नहीं जाने वाला है.


Click it and Unblock the Notifications