शाहरुख को है नहाने की जरुरत

आमिर खान ने यह रहस्योद्घाटन अपनी वेबसाइट में किया है। लेकिन शाहरुख खान के प्रशंसकों को चिंता करने की जरुरत नहीं है कि शाहरुख खान के इतने बुरे दिन आ गये हैं कि आमिर का पांव चाटना पड रहा है। दरअसल शाहरुख नाम आमिर के कुत्ते का है। आमिर ने यह कुत्ता पंचगनी के अपने घर में पाला हुआ है।
आमिर ने अपने ब्लाग में लिखा है कि शाहरुख बेहद स्वामीभक्त कुत्ता है और वह शाहरुख को बेहद चाहता है। उसके कुछ मित्र कहते हैं कि उसने शाहरुख के लिए ही पंचगनी का बंगला लिया है। वह शाहरुख का प्रशंसक है।
आमिर आगे लिखते हैं कि शाहरुख उसका ध्यान अपनी ओर खींचता है। लेकिन शाहरुख से बदबू आ रही है। उसे शायद नहाने की जरुरत है।
आमिर खान और शाहरुख खान की बालीवुड में प्रतिद्वंदिता जगजाहिर है और शाहरुख नाम का कुत्ता पाल कर आमिर खान अपने दिल की भडास निकाल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications