स्क्रीन अवार्ड में हिस्सा नहीं लेंगे आमिर
आमिर खान बालीवुड के किसी अवार्ड समारोह में न तो हिस्सा लेते हैं और न ही उस पर विश्वास करते हैं.
उनकी फिल्म तारे जमीन पर को स्क्रीन अवार्ड के 17 भाग के लिए नामांकित किया गया है लेकिन इसके बावजूद भी उनका मन नही बदला है और उन्होंने इसमें हिस्सा लेने से साफ मना कर दिया है.
ज्ञात हो कि आमिर ने सिर्फ आस्कर अवार्ड में तब हिस्सा लिया था जब उनकी फिल्म लगान को आस्कर फिल्म के लिए नामांकित किया गया था.
स्क्रीन अवार्ड दस जनवरी को होने जा रहा है लेकिन आमिर के इसमें हिस्सा लेने पर संदेह ही जताया रहा है.


Click it and Unblock the Notifications